{"_id":"5c9e3137bdec22140966e463","slug":"41553871159-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना सहित तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना सहित तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना सहित तीन बदमाश गिरफ्तार
फरीदाबाद। पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 13 वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली-एनसीआर में 100 से ज्यादा वाहन चोरी कर कटवाकर बेच चुके हैं। आरोपियों को रिमांड समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
क्राइम ब्रांच प्रभारी एसआई सेठी मलिक की टीम ने एक सूचना के आधार पर गत 24 मार्च को वाहन चोर गिरोह के सरगना आली गांव दिल्ली निवासी रोहताश उर्फ बंटी सहित नंगला एंक्लेव पार्ट दो निवासी अंकित और डबुआ कॉलोनी निवासी सन्नी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद आदि स्थानों से 100 से ज्यादा कार, ऑटो, मोटरसाइकल, स्कूटी चोरी करने की वारदात कबूली। आरोपियों ने बताया कि वाहन चोरी करने के बाद वे उसे मायापुरी और सुंदर नगरी, दिल्ली में कबाड़ी को बेचकर कटवा देते थे।
इस तरह पुलिस को चोरी का न तो वाहन मिलता था और न ही किसी को पता चलता था। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की चार कारें, सात मोटरसाइकिल, एक ऑटो, एक स्कूटी और 20 हजार रुपये बरामद किया है। आरोपियों ने अपने गिरोह के कुछ और साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। शुक्रवार को रिमांड समाप्त होने पर पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।