{"_id":"5c3734abbdec22738a472e09","slug":"41547121835-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन को मारपीट कर 13 हजार रुपये व शराब की बोतलें लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन को मारपीट कर 13 हजार रुपये व शराब की बोतलें लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब ठेके में लूटपाट
फरीदाबाद। थर्मल पावर हाउस के पास बुधवार तड़के शराब के ठेके में घुस कर तीन बदमाशों ने सेल्समैन के साथ मारपीट कर 13 हजार रुपये व शराब की 28 बोतलें लूट कर ले गए। थाना मुजेसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश निवासी संजीव शर्मा थर्मल पावर हाउस के पास शराब के ठेके में सेल्समैन है। संजीव के अनुसार, बुधवार तड़के करीब 4.30 बजे वह ठेके सोया हुआ था। इस दौरान किसी ने ठेके का शटर खटखटाया और शटर खोलने के लिए कहा। संजीव ने शटर नहीं खोला और बाद में आने की बात कहकर उन्हें जाने के लिए कह दिया। इस पर उन लोगों ने लोहे की बारी से शटर को उखाड़ दिया और ठेके में घुस गए। ठेके में तीन बदमाश दाखिल हुए और उन्होंने संजीव के साथ मारपीट कर नकदी के बारे में पूछा। संजीव ने कहा कि ठेके में नकदी नहीं है, सारा जमा हो गया है। इस पर उन्होंने उसे धक्का दे दिया और चुपचाप बैठे रहने को कहा।
बदमाशों ने ठेके को खंगाला और गल्ले में रखे करीब 13 हजार रुपये व शराब की 28 बोतल दो खाली पेटियों में डालकर ले गए। इसके बदमाश बाहर खड़ी अपनी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। अंधेरा होने के कारण संजीव गाड़ी का नंबर नहीं देख पाया। बदमाशों के जाने के बाद उसने इसकी सूचना ठेके मालिक राकेश को और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना मुजेसर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गई। जांच के बाद पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, मगर उनका कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।