{"_id":"5c03eb4dbdec224179148a64","slug":"41543760717-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने 14 किलोग्राम गांजे के साथ दो लोग पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी ने 14 किलोग्राम गांजे के साथ दो लोग पकड़े
Updated Sun, 02 Dec 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी ने 14 किलो गांजे के साथ दो लोग पकड़े
फरीदाबाद। राजकीय रेलवे पुलिस ने तस्करी कर लाए जा रहे 14 किलो गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम देवेंद्र और राजू खान हैं। दोनों संतनगर के रहने वाले हैं। जीआरपी दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
जीआरपी थाना प्रभारी ओम प्रकाश शनिवार रात एएसआई सोहनपाल, राकेश, विश्वास और हेड कांस्टेबल नवल के साथ ओल्ड फरीदाबाद के रेलवे आरक्षण केंद्र की ओर गश्त लगा रहे थे। यहां उन्हें दो युवक एक कार में संदिग्ध हालत में बैठे दिखे। शक के आधार पर दोनों को बाहर निकाल कर कार की तलाशी ली गई तो उसमें गांजे से भरा एक कट्टा मिला। तौलने पर 14 किलोग्राम गांजा निकला। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
आरोपियों ने बताया कि यह गांजा ओड़िशा निवासी गुड्डा स्वामी ने उन्हें कोसीकलां से लाकर फरीदाबाद स्टेशन के बाहर सौंपा था। जीआरपी थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि इस गांजे की सप्लाई राजू खान की बेटी जूली के जरिए पूरे शहर में की जानी थी। देवेंद्र ट्रेन टिकटों की दलाली सहित कई अन्य गैरकानूनी काम भी करता है।