{"_id":"5be1d47cbdec22695873cb59","slug":"41541526652-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी करने से मना करने पर युवती ने अधेड़ का सिर पटक कर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी करने से मना करने पर युवती ने अधेड़ का सिर पटक कर की हत्या
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी करने से मना करने पर युवती ने जान ली
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित ओमेक्स सोसायटी में शादी करने से इंकार करने पर एक युवती ने 50 वर्षीय व्यक्ति की जमीन पर सिर पटक-पटक कर हत्या की दी। घटना सोमवार आधी रात के बाद की है। घर नहीं पहुंचने पर मंगलवार को परिजन उसे ढूंढते हुए ओमेक्स सोसायटी में पहुंचे तो हत्या के बारे में पता चला। खेड़ी पुल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
भूड़ कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद निवासी 50 वर्षीय महेंद्र के नहर पार निवासी एक 23 वर्षीय युवती से अवैध संबंध थे। करीब चार माह से युवती अपने माता-पिता का घर छोड़कर ओमेक्स सोसायटी में किराए पर फ्लैट लेकर रह रही थी। पुलिस के अनुसार युवती का सारा खर्चा महेंद्र ही उठाता था। इस दौरान दोनों के परिजनों को इसकी भनक लग गई थी और दोनों पक्षों में काफी तनातनी भी हुई थी। पुलिस ने बताया कि सोमवार को महेंद्र युवती को दिवाली की खरीददारी करवाने बाजार ले गया था। इस दौरान महेंद्र के परिजनों को इसका पता चल गया और वे बाजार में पहुंच गए। बाजार में भी महेंद्र के परिजनों और युवती के बीच काफी कहासुनी हुई थी। इस दौरान महेंद्र ने जैसे तैसे अपने परिवार वालों को शांत करवा थोड़ी देर में घर आने की बात कह कर भेज दिया।
बाजार से दोनों जब वापस फ्लैट पर पहुंचे तो युवती रोज-रोज होने वाले इस झगड़े से छुटकारा पाने के लिए महेंद्र पर शादी के लिए दबाव डालने लगी, मगर महेंद्र ने इससे इंकार कर दिया। खेड़ीपुल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि इससे गुस्सा युवती ने रात को पहले महेंद्र को खूब शराब पिलाई और फिर उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। उसके बाद युवती उस पर सवार हो गई और उसका सिर जमीन पर पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद युवती वहां से फरार हो गए। मंगलवार को जब महेंद्र के परिजन उसे ढूंढते हुए फ्लैट पर पहुंचे तो वहां उसका शव पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया और हत्या का मामला दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम हत्या आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा।