फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   डिलीवरी मैन से छह सिलेंडर नकदी छीने

डिलीवरी मैन से छह सिलेंडर नकदी छीने

Sun, 20 May 2018 06:48 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
डिलीवरी मैन से छह सिलेंडर नकदी छीने
डिलीवरी मैन से छह सिलेंडर व नकदी छीनी
विज्ञापन

फरीदाबाद। दुकानों से व्यवसायिक सिलेंडर उठाकर एजेंसी ले जा रहे डिलीवरी मैन को पल्ला पुल पर कार सवार बदमाशों ने मार-पीटकर लूट लिया। उनसे छह व्यवसायिक सिलेंडर और दस हजार रुपये छीन लिए। जिसकी रिपोर्ट सराय ख्वाजा थाने में कराई गई है। मीठापुर निवासी रणबीर सिंह बॉर्डर स्थित सुल्तान पहलवान भारत गैंस में डिलीवरी मैन हैं। उनके द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक शुक्रवार रात वह दुकानदारों से लिए गए छह व्यवसायिक सिलेंडर एजेंसी में जमा कराने जा रहे थे। उनके साथ सहयोगी विपिन और गोलू भी थे। पल्ला पुल के पास एक स्विफ्ट कार ने ओवरटेक कर उन्हें रोका। कार से संजय और सुमित गुर्जर उतरे और उनको पीटने लगे। उन्होंने उनकी शर्ट की जेब में रखे 10 हजार रुपये निकाले और सिलेंडर छीन लिए। पुलिस के मुताबिक संजय और सुमित गुर्जर पहले भी सिलेंडर लूटने सहित कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed