फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   अलॉटमेंट लैटर दिए नहीं, तोड़फोड़ के नोटिए किए चस्पा

अलॉटमेंट लैटर दिए नहीं, तोड़फोड़ के नोटिए किए चस्पा

Mon, 08 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
अलॉटमेंट लैटर दिए नहीं, तोड़फोड़ के नोटिए किए चस्पा

विज्ञापन
अलॉटमेंट लैटर दिए नहीं, तोड़फोड़ के नोटिए किए चस्पा
- हुडा की कार्रवाई के विरोध में विधायक से मिले सेक्टर तीन के निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर तीन में 36 वर्गगज प्लॉटों में रहने वाले लोगों को अलॉटमेंट लैटर देने की बजाय अनाधिकृत निर्माण हटाने के नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। इससे स्थानीय निवासियों में अफरातफरी का माहौल बन गया है। सोमवार को सेक्टर तीन रेजिडेंट वैलफेयर फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा से मुलाकात की और इस मुद्दे को उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तावित कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फेडरेशन के प्रधान सुभाष लांबा, सचिव रतनलाल राणा व वरिष्ठ उपप्रधान राजेंद्र सिंह भाटी ने किया। सुभाष लांबा ने बताया कि 27 वर्ष पूर्व शहर अलग-अलग जगहों से झुग्गीवासियों को सेक्टर तीन में 36 वर्गगज के प्लॉट देकर बसाया गया था। उस समय कुछेक को अलॉटमेंट लैटर दे दिए गए थे और बाकियों को नहीं दिए गए थे। नागरिकों को अलॉटमेंट लैटर देने की मांग को लेकर फेडरेशन पिछले 7-8 वर्षों से निंरतर संघर्ष कर रही है। मुख्यमंत्री व उनके प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से कई बार मिलने के उपरांत अलॉटमेंट लैटर देने को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अलॉटमेंट लैटर देने से पहले हुडा के मुख्य प्रशासक ने डीटीपी व संपदा अधिकारी को साइट विजिट कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था। इसी रिपोर्ट में अनाधिकृत निर्माण की बात कही गई थी। उन्होंने बताया कि जिस अनाधिकृत निर्माण की बात अधिकारी कर रहे हैं, वह केवल 36 वर्गगज में ही नहीं बल्कि पूरे सेक्टर में हैं। हुडा के नियमानुसार 36 वर्ग गज के प्लॉट के लिए नक्शा पास करवाना जरूरी नहीं है। उन्हंोंने कहा कि विधायक के हस्तक्षेप के बावजूद अगर हुडा प्रशासन ने अनाधिकृत निर्माण के नाम पर तोड़फोड़ की कार्रवाई करने की प्रयास किया तो हजारों लोग इसका डटकर विरोध करेंगे। वहीं, विधायक ने हुडा अधिकारियों से बातचीत कर जनहित को ध्यान में रखते हुए तोडफ़ोड़ की कार्रवाई के बजाय अलॉटमेंट लैटर देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed