फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   किराएदार बन कर आया, तीन घरों में चोरी कर हुआ फरार

किराएदार बन कर आया, तीन घरों में चोरी कर हुआ फरार

Mon, 07 Aug 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
किराएदार बन कर आया, तीन घरों में चोरी कर हुआ फरार
किराएदार बन तीन घरों में हजारों की चोरी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सराय ख्वाजा स्थित झरिया मार्केट में परिवार के साथ एक माह तक किराए पर रहने वाला युवक तीन घरों से कीमती सामान लेकर रातोंरात फरार हो गया। चोरी किए गए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर युवक ने एक पेटीएम अकाउंट में करीब चालीस हजार रुपये भी ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित ने सराय ख्वाजा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

झरिया मार्केट में रहने वाले विनोद कुमार के मुताबिक, करीब एक माह पहले संदीप नाम का युवक पत्नी और बच्चों के साथ पड़ोस के मकान मेें किराए पर रहने आया था। संदीप कुछ नहीं करता था इस पर उससे कुछ लोगों ने काम धंधे के बारे में भी पूछा। वह कोई न कोई बहाना बना देता। 4 अप्रैल को सुबह संदीप के कमरे में ताला लगा हुआ पाया। विनोद कुमार ने देखा कि उनका क्रेडिट कार्ड और जेब में रखे पांच हजार रुपये गायब हैं। वह चोरी की जानकारी देने बाहर निकले तो पड़ोसी ने बताया कि उसके भी तीन हजार रुपये गायब हैं। दूसरे पड़ोसी ने भी घर से कीमती सामान चोरी होने की जानकारी दी। सभी संदीप और उसके परिवार के अचानक गायब होने की चर्चा कर ही रहे थे कि विनोद के फोन पर क्रेडिट कार्ड से रुपये पेटीएम अकाउंट में ट्रांसफर करने के मैसेज आने लगे। जब तक वह कस्टमर केयर पर फोन कर क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवाते 13 बार में उनके कार्ड से 39,569 रुपये निकल चुके थे। उन्होंने कस्टमर केयर से पेटीएम अकाउंट की डिटेल लेकर पूछताछ की तो वह संदीप का निकला। एसएचओ सराय ख्वाजा इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि चोरी और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed