फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर खाते से उड़ाए 70 हजार रुपये

एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर खाते से उड़ाए 70 हजार रुपये

Tue, 30 Apr 2019 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर खाते से उड़ाए 70 हजार रुपये
एटीएम कार्ड का क्लोन बना खाते से उड़ाए 70 हजार रुपये
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर ठगों ने सेक्टर-16 में एक महिला के एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर खाते से 70 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना के चार माह बाद थाना सेंट्रल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उससे पहले शिकायत साइबर सेल के पास थी। सेक्टर-15 निवासी सुनीता यादव ने डीसीपी क्राइम को 28 दिसंबर 2018 को शिकायत दी थी कि वह 27 दिसंबर शाम को किसी काम से सेक्टर-16 मार्केट गई थी। इस दौरान उन्होंने वहां एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले और वापस घर आ गई। उसी रात उनके खाते से किसी ने 70 हजार रुपये निकाल लिए, जिसके बारे में उन्हें सुबह एसएमएस पढ़कर पता चला। चार माह तक मामले की जांच के बाद सोमवार को शिकायत थाना सेंट्रल पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed