{"_id":"5bcf263bbdec22694e6b70a1","slug":"31540302395-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून का सामान लेने निकली 12 साल की बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परचून का सामान लेने निकली 12 साल की बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म का प्रयास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 24 Oct 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से परचून का सामान लेने निकली 12 साल की बच्ची का एक स्कूटी सवार ने अपहरण कर लिया और उसे बड़खल से आगे पहाड़ में ले गया। स्कूटी सवार ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया, मगर बच्ची के शोर मचाने पर वह फरार हो गया। थाना एसजीएम नगर पुलिस ने अपहरण, जान से मारने की धमकी और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दर्ज मामले के अनुसार, सेक्टर-48 निवासी 12 साल की एक बच्ची घर से अपनी मां की दवाई और कुछ परचून का सामान लेने के लिए घर से निकली थी। पुलिस के अनुसार, सामान लेेकर लौटने के बाद घर से थोड़ी दूर पर एक स्कूटी सवार व्यक्ति उसे मिला और घर छोड़ने का झांसा देकर उसे अपनी स्कूटी पर बैठा लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि वह बच्ची को लेकर बड़खल से आगे पहाड़ में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बताया जा रहा है कि वहीं आसपास कुछ बच्चे खेल रहे थे, जोकि बच्ची की आवाज सुनकर उस तरफ दौड़े। बच्चों को आता देख आरोपी स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की से पूछताछ की तो उसने सारी बात बताई। थाना एसजीएम नगर पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर अपहरण, जान से मारने की धमकी और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सुनील बहादुर थापा नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है। थापा एक डीजे बजाने वाले के पास काम करता था और किसी की स्कूटी मांग कर लाया था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया गया।