{"_id":"5b0019be4f1c1bd6408b65ec","slug":"31526733246-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने चालक को चाकू दिखाकर ऑटो लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने चालक को चाकू दिखाकर ऑटो लूटा
Updated Sat, 19 May 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवारी बनकर बैठे फिर चाकू दिखा लूट लिया ऑटो
फरीदाबाद। बदरपुर बॉर्डर से सवारी बनकर बैठे चार बदमाशों ने चालक को मारपीट कर व चाकू दिखाकर ऑटो, पर्स व मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर झपटमारों ने एक व्यक्ति से मोबाइल फोन व दो महिलाओं से सोने की चेन झपट ली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सूर्या विहार पार्ट-2 निवासी विजय कुमार ऑटो चलाता है। शुक्रवार शाम को बदरपुर बॉर्डर से सेक्टर-37 चलने के लिए चार युवक उसके ऑटो में सवार हुए। जैसे ही वे बाईपास रोड पर पल्ला चौक के पास पहुंचे, अंधेरा और सुनसान जगह देखकर युवकों ने ऑटो रुकवा लिया। चारों ने उसे ऑटो से नीचे उतार लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और उसकी जेब से मोबाइल फोन व पर्स निकाल लिया। इसके बाद चारों ने उसे सड़क किनारे धक्का दे दिया और ऑटो लेकर फरार हो गए। चालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं, अलग-अलग स्थानों पर झपटमारों ने एक युवक से मोबाइल फोन व दो महिलाओं से सोने की चेन झपट ली। इनमें से एक मामला तो पुलिस ने करीब 10 दिन बाद दर्ज किया है। त्रिखा कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी आरिफ ने सेक्टर-सात थाने में शिकायत दी कि गत 16 मई को वह तिगांव रोड, सेक्टर-तीन किसी काम से गया था। इस दौरान रास्ते में तीन युवकों ने उसे घेर लिया और उसे धमका कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। एक अन्य घटना में ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी सिमरन भटनागर से दो युवकों ने सोने की चेन झपट ली थी। पुलिस ने उसका मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शनिवार सुबह सेक्टर-सात डी में मोटरसाइकिल सवार झपटमारों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।