फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मुथूट फाइनेंस का एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश

मुथूट फाइनेंस का एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश

Fri, 18 Jan 2019 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
मुथूट फाइनेंस का एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश
मुथूट फाइनेंस का एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश
विज्ञापन


बल्लभगढ़। थाना छांयसा अंतर्गत मोहना बस अड्डे के पास लगे मुथूट फाइनेंस के एटीएम को बृहस्पतिवार आधी रात के बाद बोलेरो गाड़ी में आए बदमाश उखाड़ ले गए। एटीएम में करीब 7.25 लाख रुपये थे। इस दौरान आवाज सुनकर मकान मालिक उठकर बाहर आया तो बदमाशों ने उस पर फायर भी किया। जांच में पता चला कि बदमाशों ने वारदात से पहले मोहना क्षेत्र से ही बोलेरो गाड़ी चुराई थी। थाना छायंसा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने के अलावा क्राइम ब्रांच की टीमें भी जांच में जुटी हुई हैं।
मोहना बस अड्डे के पास महिपाल के मकान में बनी दुकान में मुथूट फाइनेंस का एटीएम लगा हुआ था। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार आधी रात के बाद करीब दो बजे तोड़फोड़ की आवाज सुनकर महिपाल घर के बाहर आया तो देखा कि तीन-चार लोग एटीएम को बोलेरो गाड़ी में डालकर ले जा रहे थे। महिपाल ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उस पर फायर किया और गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। इस पर महिपाल ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। मौके पर थाना छायंसा सहित क्राइम ब्रांच की टीमें जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने रात को ही नाकेबंदी भी कराई, मगर पुलिस के हाथ कोई कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली से आए मुथूट फाइनेंस के अधिकारियों ने बताया कि एटीएम में करीब 7.25 लाख रुपये थे। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ने बताया कि जांच के दौरान जानकारी मिली कि बदमाश जिस बोलेरो गाड़ी में आए थे, वह भी उन्होंने मोहना क्षेत्र से चुराई थी। रात को ही गाड़ी चुराकर बदमाश एटीएम उखाड़ने की वारदात करने पहुंचे। छांयसा थाना प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। थाने की टीम के अलावा क्राइम ब्रांच सेक्टर-56, सेक्टर-65 की टीम भी बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम में नहीं था कोई गार्ड और कैमरा
ग्रामीण क्षेत्र स्थित इस एटीएम की सुरक्षा के लिए न तो वहां कोई सुरक्षाकर्मी तैनात था और न ही वहां कोई सीसीटीवी कैमरा लगा था। मशीन में ही कैमरा लगा होने के कारण पुलिस को घटनास्थल पर कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की है, मगर किसी कुछ खास तथ्य पुलिस को नहीं मिला।


आसपास के एटीएम की मंगाई फुटेज
क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के एटीएम बूथों को भी चेक किया है। इस आशंका के साथ कि बदमाशों ने इन एटीएम पर रेकी की हो या फिर इन बूथों पर भी वारदात के इरादे से आए हो तो उनकी भी सीसीटीवी फुटेज मंगवाई गई है। उसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed