फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   परिवार को बंधक बना लाखों की नकदी और जेवर लूटे

परिवार को बंधक बना लाखों की नकदी और जेवर लूटे

Mon, 08 Oct 2018 08:28 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
परिवार को बंधक बना लाखों की नकदी और जेवर लूटे
परिवार को बंधक बना लाखों की नकदी और जेवर लूटे
विज्ञापन


बल्लभगढ़। कैल गांव में खेतों में मकान बनाकर रह रहे परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाश हथियारों के बल पर लाखों रुपये की नकदी व जेवर लूट कर ले गए। बदमाश घर से देसी घी के दो टीन भी उठा ले गए और वारदात के दौरान घर में रखा दूध भी पिया। बदमाशों ने पूरी तसल्ली से वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है।
पुलिस के अनुसार, गांव झाड़सेंतली निवासी साहब सिंह ने कैलगांव में जमीन खरीद कर खेत में मकान बनाया हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में साहब सिंह ने बताया कि रविवार को रात करीब 3 बजे उनके घर में सात-आठ बदमाश घुस आए। सभी ने चेहरे ढके हुए थे। बताया जा रहा है कि बदमाश दीवार के साथ सीढ़ी लगाकर घर के अंदर दाखिल हुए। साहब सिंह घर के आंगन में सोए हुए थे। बदमाशों ने उन्हें वहीं चारपाई के साथ बांध दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में सो रहे सभी लोगों को बंधक बना लिया और घर को खंगालना शुरू कर दिया। उन्होंने चारों कमरों में से सामान को निकाल कर फेंक दिया। महिलाओं के पहने हुए जेवर भी उतरवा लिए। उसके बाद घर के अंदर से बदमाश 1.30 लाख रुपये, सोने के पांच सिक्के, एक हार, छह अंगूठियां, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, सोने के लॉकेट, कुंडल, छह मोबाइल फोन सहित देसी घी के दो टीन ले कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस का शक मेवात में सक्रिय गिरोह पर भी है। ऐसे में पुलिस उनका रिकार्ड खंगालने में जुटी है। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीमें भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed