फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बुजुर्ग महिला ने दिखाई बहादुरी, झपटमारों को किया पकड़ने का प्रयास

बुजुर्ग महिला ने दिखाई बहादुरी, झपटमारों को किया पकड़ने का प्रयास

Thu, 27 Sep 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला ने दिखाई बहादुरी, झपटमारों को किया पकड़ने का प्रयास
बुजुर्ग महिला ने दिखाई बहादुरी, चेन नहीं तोड़ पाए झपटमार
विज्ञापन

फरीदाबाद। पार्क में सैर करने जा रही एक बुजुर्ग महिला की मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने चेन झपटने का प्रयास किया। महिला ने बहादुरी दिखाते हुए झपटमार का हाथ पकड़ लिया। ऐसे में बदमाश उनकी चेन तो नहीं ले जा पाए, मगर उन्हें धक्का देकर भाग गए। इसके चलते महिला के पैर में फ्रैक्चर हो गया है और हाथ में भी चोट आई है। घटना पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। थाना सूरजकुंड पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रीन फील्ड कॉलोनी के ए ब्लॉक निवासी 65 वर्षीय फूलवती देवी मंगलवार शाम को करीब 6 बजे घर के पास ही दुर्गा पार्क में सैर करने जा रहीं थी। फूलवती के अनुसार, वे पार्क के गेट के पास पहुंची थी कि तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनके नजदीक आए। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक ने उनके गले में पहनी सोने की चेन तोड़ने के लिए अचानक गर्दन पर हाथ मारा। बदमाश चेन तोड़ पाता, उससे पहले ही उन्होंने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे खींचने का प्रयास किया। यह देख उसके साथ ने मोटरसाइकिल दौड़ा दी।
विज्ञापन

बुजुर्ग होने के कारण वह उसे खींच नहीं पाई और थोड़ी दूरी तक मोटरसाइकिल के साथ घिसटी हुई चली गई। इसके बावजूद उन्होंने युवक का हाथ नहीं छोड़ा। इस पर उस युवक ने झटका मारकर जोर से अपना हाथ छुड़ाया और उन्हें गिराकर दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने जैसे तैसे इस घटना की सूचना परिवार के लोगों को दी। महिला के परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान पता चला कि उनके पैर में फ्रैक्चर है और हाथ में भी गंभीर चोटें आई हैं। उपचार के बाद महिला को छुट्टी मिल गई है और वे घर आ गई हैं। फूलवती देवी ने बताया कि दुर्गा पार्क के आसपास कई घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। यदि पुलिस उनकी जांच करे तो आरोपियों का सुराग मिल सकता है। ग्रीन फील्ड कॉलोनी चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed