{"_id":"5baa73a8867a557ebb22e6f4","slug":"21537897384-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोक पर महिला से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू की नोक पर महिला से लूट
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चाकू की नोक पर महिला से लूट
बल्लभगढ़। सेक्टर-दो में मंगलवार को एक नकाबपोश बदमाश ने चाकू की नोक पर महिला से सोने के कुंडल, तीन हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गया। थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-दो निवासी सुनीता ने दिल्ली स्थित एक स्कूल में शिक्षक हैं। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर बाद जब वह स्कूल से लौटकर अपने घर में जाने लगी, तभी एक नकाबपोश युवक भी उसके घर में घुस आया। युवक ने उनकी गर्दन पर चाकू लगा दिया और चुप रहने की धमकी। युवक ने पूरे घर की तलाशी ली, मगर उसे कुछ नहीं मिला। इस पर वह उनके पर्स में से मोबाइल फोन, तीन हजार रुपये और कानों में पहने कुंडल लूट कर ले गया। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो