फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   11 साल की बच्ची के साथ बहन के रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

11 साल की बच्ची के साथ बहन के रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

Mon, 09 Jul 2018 08:44 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
11 साल की बच्ची के साथ बहन के रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म
11 साल की बच्ची के साथ बहन के रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन


फरीदाबाद। अपनी बहन के घर आई 11 साल की एक बच्ची ने अपनी बहन के एक रिश्तेदार पर अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एनआईटी महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। एक अन्य घटना में किराएदार ने मकान मालिक की 15 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एनआईटी महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि 11 साल की बच्ची कुछ दिन पहले यहां एनआईटी क्षेत्र में अपनी बहन के घर आई हुई थी। बच्ची की बहन का एक रिश्तेदार उनके घर आया हुआ था। रविवार को वह उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसमें कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे बच्ची बेहोश हो गई। आरोप है कि वह अपने साथ बच्ची को नूहं जिले में स्थित अपने गांव ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर बच्ची रोने लगी परिवार के लोगों ने उससे रोने के कारण पूछा तो उसने उन्हें बताया कि अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है। उधर बच्ची को ढूंढते हुए परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। वे बच्ची को लेकर यहां पहुंचे और इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, मगर अभी आरोपी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य घटना में मुजेसर थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की किशोरी ने पुलिस को बताया कि उनके मकान में किराए पर रहने वाले पवन नाम के युवक अप्रैल में उसे बहला फुसला कर अपने कमरे में ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद से वह उसे परेशान कर रहा था, मगर डर के कारण वह किसी को कुछ बता नहीं रही थी। मगर अब जब परेशानी ज्यादा होने लगी तो उसने परिजनों को सारी बात बताई। इस पर पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर एनआईटी महिला थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed