फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   काम में हाथ बंटाने के बहाने साफ किया घर

काम में हाथ बंटाने के बहाने साफ किया घर

Fri, 08 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
काम में हाथ बंटाने के बहाने साफ किया घर

विज्ञापन
काम में हाथ बंटाने के बहाने साफ किया घर
- बुजुर्ग महिला को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बेहोश
- घर से 25 हजार रुपये व जेवर समेट ले गई आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-28 में बुजुर्ग महिला से काम में हाथ बंटाने के बहाने एक महिला घर में रखा सामान चोरी कर ले गई। महिला ने बुजुर्ग की चाय में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और तसल्ली से वारदात को अंजाम दिया। थाना सेक्टर-31 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-28 निवासी 70 वर्षीय देवी रानी मायर यहां अकेली राहती हैं। बुधवार को वह घर के बाहर घरेलू काम कर रहीं थी। इस दौरान एक महिला वहां आई और उन्होंने देवी रानी से उनके काम में हाथ बंटाने की बात कही। पहले तो बुजुर्ग महिला ने उसे मना कर दिया, मगर उस महिला के ज्यादा जोर देने पर बुजुर्ग महिला मान गई। महिला ने घर का काम में मदद की और काम निपटने के बाद बुजुर्ग महिला से दवा लेने के लिए चाय पिलाने का अनुरोध किया। बुजुर्ग महिला ने उसके साथ अपने लिए भी चाय बना ली।
विज्ञापन

चाय पीने के दौरान आरोपी महिला ने बुजुर्ग को चीनी कम होने का बहाना बना उन्हें वापस रसोई में भेज दिया और इस दौरान उनकी चाय में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। चाय पीने के बाद बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई। उन्हें जब होश आया तो देखा कि अलमारी खुली पड़ी थी और सारा सामान फैला हुआ था। पुलिस के अनुसार मदद के बहाने आरोपी महिला देवी रानी के घर से करीब 25 हजार रुपये, जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गई। थाना सेक्टर-31 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed