फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मां की डांट से क्षुब्ध छात्र ने फांसी लगाई

मां की डांट से क्षुब्ध छात्र ने फांसी लगाई

Fri, 13 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
मां की डांट से क्षुब्ध छात्र ने फांसी लगाई

विज्ञापन
मां की डांट से क्षुब्ध छात्र ने फांसी लगाई
बल्लभगढ़। मां की डांट से क्षुब्ध होकर तिरखा कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात दसवीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को घटना के बारे में पता चला। थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा किशोर का शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। अग्रसेन चौकी क्षेत्र में रहने वाला किशोर कक्षा का छात्र था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार शाम को वह कहीं से कुत्ते का पिल्ला उठा लाया और उसके साथ खेलने लगा। जब उसे पिल्ले के साथ खेलते हुए काफी देर हो गई तो उसकी मां ने उसे डांटा और पढ़ने के लिए कहा। उस समय तो वह अंदर जाकर पढ़ने बैठ गया। रात को उसने घर में फांसी लगा ली। शुक्रवार को परिजनों को इस बारे में पता चला तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को किशोर के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed