फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   युवक की गोली मारकर हत्या, शव जलाने का प्रयास

युवक की गोली मारकर हत्या, शव जलाने का प्रयास

Thu, 21 Feb 2019 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या, शव जलाने का प्रयास
युवक की गोली मारकर हत्या, शव जलाने का प्रयास
विज्ञापन


बल्लभगढ़। गांव नरियाला-छायंसा रोड पर केजीपी के पास से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीके सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस युवक की पहचान करवाने में जुटी है।

थाना छायंसा पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि नरियाला रोड के पास कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे के पास एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो युवक को गोली मारे जाने का पता चला। इस पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फोरेंसिक टीम ने जांच में पाया कि मृतक के सिर में गोली मारी गई है। हत्या के बाद मृतक की पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा भी जलाया गया है। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने युवक की पहले कहीं और हत्या की और उसके बाद शव को यहां फेंक दिया गया। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की जांच, मगर उसमें पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। थाना छायंसा प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि शव को पहचान के लिए बीके सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। मृतक की उम्र करीब 30 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed