फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   झपटमार गिरोह के तीन बदमाश काबू, 13 वारदात सुलझाने का दावा

झपटमार गिरोह के तीन बदमाश काबू, 13 वारदात सुलझाने का दावा

Thu, 27 Dec 2018 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
झपटमार गिरोह के तीन बदमाश काबू, 13 वारदात सुलझाने का दावा
अपने शौक पूरे करने के लिए झपटमारी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने चेन झपटमार गिरोह के तीन बदमाशों को काबू कर झपटमारी की 13 वारदात सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से सोने की 9 चेन, 60 हजार रुपये व वारदात में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मयूर विहार, दिल्ली निवासी हिमांशु, सूर्या विहार, पल्ला निवासी सोनू और उमर उर्फ रघु को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पता चला कि उमर को दिल्ली पुलिस ने लूट के मामले में गिरफ्तार किया था और उस मामले में उसे सात साल की सजा हुई थी। जुलाई 2018 में वह सजा काटकर तिहाड़ जेल से बाहर आया था और दोबारा से वारदात करने लगा। इस दौरान उसने हिमांशु और सोनू को भी अपने साथ मिला लिया था। पिछले पांच माह में उमर गैंग ने फरीदाबाद के थाना सराय ख्वाजा, सेक्टर-31, सूरजकुंड, सेक्टर-17, सेंट्रल व ओल्ड फरीदाबाद के क्षेत्र में चेन छीनने की 13 वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी के अनुसार तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। तीनों अकेली जाती महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे। तीनों आरोपी बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल को बारी-बारी से वारदात में प्रयोग करते थे, ताकि इनकी पहचान न हो सके। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों से सोने की 9 चेन, 60 हजार रुपये व वारदात में प्रयुक्त होने वाली बाइक बरामद की है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed