फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   आठ साल की बच्ची के साथ जीजा ने किया गलत काम

आठ साल की बच्ची के साथ जीजा ने किया गलत काम

Sat, 21 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
आठ साल की बच्ची के साथ जीजा ने किया गलत काम

विज्ञापन
जब अपने ही बन गए दरिंदे
आठ साल की बच्ची के साथ जीजा ने किया गलत काम
- रिश्ते में लगते मामा ने भांजी की अस्मत लूटी
- छह साल के बच्चे के साथ पड़ोस में रहने वाले किशोर ने किया कुकर्म

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मासूमों के साथ अपने ही दरिंदगी कर रहे हैं। डबुआ कॉलोनी में आठ साल की बच्ची के साथ जीजा ने गलत काम किया तो खेड़ीपुल इलाके में रिश्ते का मामा 15 साल की किशोरी को भगा ले गया और उसकी अस्मत लूटी। वहीं, पल्ला इलाके में आठ साल के बच्चे के साथ पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने कुकर्म किया। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर एक आरोपी को दबोच लिया है, जबकि अन्य की तलाश कर रही है।

डबुआ कॉलोनी में जीजा पर अपनी 8 साल की साली से दुष्कर्म का आरोप लगा है। बच्ची यहां अपनी बहन के पास आई हुई थी। आरोपी जीजा बच्ची को घर से अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। वापस लौटने पर बच्ची ने अपनी बहन को सारी बात बताई। इस पर उसकी बहन ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, दूसरी घटना में खेड़ी पुल क्षेत्र में एक युवक 15 वर्षीय किशोरी को भगाकर पलवल ले गया था। आरोपी रिश्ते में किशोरी का मामा लगता है। पुलिस ने पलवल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है आरोपी तंत्र-मंत्र भी करता है। इसके अलावा एक मामला सराय ख्वाजा पल्ला में सामने आया है। यहां एक किशोर पर छह साल के बच्चे से कुकर्म का आरोप है। आरोपी बच्चे को पतंग दिलाने के बहाने ले गया और उसके साथ गलत काम किया। बच्चे ने घर आकर मां को सारी बात बताई। इस पर पुलिस को शिकायत दी गई। आरोपी अभी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed