फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मिलन रेस्टोरेंट में पकड़ी तीन लाख रुपये की बिजली चोरी

मिलन रेस्टोरेंट में पकड़ी तीन लाख रुपये की बिजली चोरी

Tue, 19 Mar 2019 10:54 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
मिलन रेस्टोरेंट में पकड़ी तीन लाख रुपये की बिजली चोरी
Demo
बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने सिकरी रोड स्थित मिलन रेस्तरां में छापा मारा। इस दौरान टीम ने यहां चोरी से बिजली जलाते हुए पकड़ा है। बिजली चोरी के आरोप में रेस्तरां संचालक पर करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना ठोंका है। जानकारी के अनुसार संचालक ने देर शाम तक जुर्माना राशि का पैसा विभाग में जमा कर दिया। यह रेस्तरां बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा का है। हालांकि उन्होंने इसे दिल्ली के एक व्यक्ति को दस साल के लिए लीज पर दे रखा है।
विज्ञापन


विजिलेंस टीम को कई दिनों से सिकरी स्थित मिलन रेस्तरां में चोरी से बिजली जलाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर डीएसपी जितेश मल्होत्रा के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई। टीम को मौके पर पहुंच छापेमारी के आदेश दिए। डीएसपी जितेश मल्होत्रा ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक पास में लगे ट्रांसफार्मर से डायरेक्ट लाइन जोड़कर बिजली चोरी कर रहा था। टीम ने मौके पर कनेक्शन काट दिया। आरोपी पर 3.17 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका गया।
विज्ञापन


रेस्तरां को उन्होंने दिल्ली की एक पार्टी को दस साल के लिए लीज पर दे रखा है। अगर वहां कोई चोरी से बिजली जलाता है तो जिम्मेवारी लीज मालिक की है। बिजली निगम की लीज मालिक पर कोई भी कार्रवाई कर सकता है - मूलचंद शर्मा विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed