फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बुजुर्ग चौकीदार की सिर में चोट मारकर हत्या

बुजुर्ग चौकीदार की सिर में चोट मारकर हत्या

Sat, 29 Dec 2018 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग चौकीदार की सिर में चोट मारकर हत्या
बुजुर्ग चौकीदार की सिर में चोट मारकर हत्या
विज्ञापन


फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मैगपाई मोटल के सामने बन रहे फुटओवर ब्रिज (एफओबी) के सामान की निगरानी के लिए तैनात बुजुर्ग चौकीदार की किसी ने सिर में चोट मारकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने चौकीदार को कुर्सी पर खून से लथपथ हालत में देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दील है।

राजमार्ग पर मैगपाई के सामने राजमार्ग प्राधिकरण फुटओवर ब्रिज का निर्माण करवा रही है। इसके लिए एक निजी कंपनी को ठेका दिया गया है। निर्माण स्थल पर कंपनी ने सामान की निगरानी के लिए सोनिया कैंप, बदरपुर बॉर्डर निवासी 65 वर्षीय विजय बहादुर को चौकीदार रखा हुआ था। करता था। सेक्टर-16 चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महीपाल सिंह ने बताया कि विजय बहादुर शुक्रवार रात को अपने घर से ड्यूटी पर आया था। रात को वह सामान की रखवाली के लिए वहीं कुर्सी डालकर बैठा हुआ था। शनिवार सुबह जब कर्मचारी काम पर आए तो उन्होंने विजय बहादुर को कुर्सी पर मृत पड़े देखा। उसके सिर से खून बह रहा था। कर्मचारियों ने इसकी सूचना ठेकेदार व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सेक्टर 16 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि विजय बहादुर की सिर में किसी भारी चीज से चोट मारकर हत्या की गई है। इस पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। चौकी प्रभारी महीपाल सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विजय बहादुर के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed