फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   घरौड़ा हत्याकांड : पुरानी रंजिश के चलते दोस्त ने ही की थी बूस्टर ऑपरेटर की हत्या

घरौड़ा हत्याकांड : पुरानी रंजिश के चलते दोस्त ने ही की थी बूस्टर ऑपरेटर की हत्या

Mon, 24 Dec 2018 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
घरौड़ा हत्याकांड : पुरानी रंजिश के चलते दोस्त ने ही की थी बूस्टर ऑपरेटर की हत्या
घरौड़ा हत्याकांड : पुरानी रंजिश में दोस्त ने ही की थी बूस्टर ऑपरेटर की हत्या
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव घरौड़ा स्थित बूस्टर ऑपरेटर मोहित की हत्या उसके ही दोस्त मनीष ने पुरानी रंजिश के कारण की थी। वारदात में बूस्टर पर कार्यरत दूसरा ऑपरेटर सागर भी शामिल था। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने रविवार को मनीष और सागर को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए हैं।
गांव घरौड़ा में नगर निगम का रेनीवेल बूस्टर पर कार्यरत गांव के ही 23 वर्षीय मोहित की 20 दिसंबर की रात सिर में गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मोहित के साथ गांव का ही सागर भी बूस्टर पर ऑपरेटर है। दोनों सुबह-शाम की शिफ्ट में ड्यूटी देते और रात को वहीं सोते थे। सागर ने पुलिस को बताया था कि 20 दिसंबर की रात करीब 11 बजे वह शौच के लिए गया था। जब वापस आया तो देखा कि मोहित बिस्तर पर खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। इस पर उसने पुलिस और उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। जांच के दौरान पुलिस को सागर पर शक हुआ, मगर फिर यह भी था कि साथ रहते हुए कोई क्यों हत्या करेगा। वारदात के बाद पुलिस उसे ही सबसे पहले पकड़ेगी। इसके चलते पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने गांव में पूछताछ की पता चला कि मोहित का मनीष के साथ कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इस पर पुलिस ने मनीष को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने मोहित की हत्या करने की बात कबूल कर ली। मनीष ने बताया कि रंजिश के कारण उसने मोहित की हत्या की योजना पहले ही बना ली थी। मोहित को रास्ते से हटाने के लिए वी उत्तर प्रदेश से पिस्तौल व आठ कारतूस खरीदकर लाया था। 20 दिसंबर को शाम को मनीष ने अपने दोस्तों के साथ शराब पी। वारदात में उसके साथ सागर भी शामिल था। सागर ने उसे बताया कि मोहित रात को करीब 11 बजे बूस्टर पर आकर सोता है। इसके बाद मनीष रात को बूस्टर पर पहुंचा। मनीष के सिर में ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारकर उसकी हत्या का मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी नवीन ने बताया कि दोनों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनसे पिस्तौल व दो कारतूस बरामद कर लिए हैं। एक कारतूस मनीष ने पिस्तौल लेकर आने के बाद चलाकर देखा था। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed