फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   तमंचा दिखा कपड़ा कंपनी के कैशियर से

तमंचा दिखा कपड़ा कंपनी के कैशियर से

Mon, 08 Oct 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
तमंचा दिखा कपड़ा कंपनी के कैशियर से
कपड़ा कंपनी के कैशियर से 85 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-24 स्थित एक कपड़ा कंपनी में कपड़े खरीदने के बहाने आए दो बदमाश तमंचा दिखाकर कैशियर से 85 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। थाना मुजेसर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसजीएम नगर निवासी मोहन श्याम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-24 स्थित हिंदुस्तान सिल्क मिल में काम करता है। कंपनी अतुल नाम के ब्रांड से कपड़े बनाती है और कंपनी में ही सेल भी लगाती है। रविवार शाम को दो युवक कंपनी में कपड़ा देखने के बहाने आए। दोनों ने अपनी मोटरसाइकिल कंपनी के बाहर खड़ी कर दी और अंदर कपड़े देखने के लिए आ गए। मोहन श्याम के अनुसार कपड़े देखने के दौरान युवकों ने उन पर तमंचा तान 85 हजार रुपये लूट लिए। रुपये लेकर बदमाश फरार हो गए। बताया जाता है कि गेट पर सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, मगर बदमाश उसे धक्का देकर भाग गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना मुजेसर पुलिस ने जांच के बाद लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed