फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   धोखाधड़ी के आरोप में पिता-पुत्र नामजद

धोखाधड़ी के आरोप में पिता-पुत्र नामजद

Sun, 23 Sep 2018 06:17 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 06:17 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोप में पिता-पुत्र नामजद
arrested
फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर धोखे से जमीन हड़पने के आरोप में थाना सूरजकुंड पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। इस पर उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिस पर अदालत ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव अनंगपुर निवासी अजयपाल की शिकायत पर दर्ज मामले के अनुसार, गांव में उनकी दादा लाई जमीन है। गांव के ही रहने वाले सेलकराम और उसके बेटे सचिन की भी कुछ जमीनें हैं। आरोप है कि दोनों पिता पुत्रों ने चकबंदी अधिकारी के समक्ष फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर उनकी जमीन को अपने नाम करवा लिया था।
विज्ञापन


इस बारे में जब पीड़ित को पता चला तो उसने इसकी शिकायत सूरजकुंड थाने में की। आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं की। ऐसे में उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया और इस्तागासा दायर की। अदालत ने अजयपाल की याचिका पर पुलिस को आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed