{"_id":"5c8a6f5fbdec2214666d71bd","slug":"161552576351-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीपी पर मिला शव, गला रेतकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केजीपी पर मिला शव, गला रेतकर हत्या
Thu, 14 Mar 2019 08:42 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 Mar 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना छायंसा क्षेत्र अंतर्गत कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेस-वे के पास यमुना पुल पर एक युवक का शव मिला है। मृतक के गले पर तेजधार हथियार के निशान हैं। आशंका जताई है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। थाना छायंसा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
थाना छायंसा पुलिस को बुधवार आधी रात के बाद सूचना मिली कि केजीपी के पास यमुना पुल पर एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो पता चला कि मृतक की किसी तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। शव उत्तरप्रदेश से फरीदाबाद की ओर आने वाली साइड पर पड़ा था। थाना छांयसा प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि संभवतया मृतक की किसी ने उत्तर प्रदेश में हत्या कर शव को यहां फेंक दिया। पुलिस ने आसपास के थानों के अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस को भी मृतक की फोटो भेजकर उसकी पहचान के प्रयास में जुटी है। इससे पहले आठ फरवरी को भी नोएडा से चले एक ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या के बाद बदमाश शव को केजीपी के साथ झाड़ियों में फेंक गए थे।