{"_id":"5c421154bdec224cb044d405","slug":"161547833684-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला सहित दो से जेवर ठग ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला सहित दो से जेवर ठग ले गए बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग महिला सहित दो से जेवर ठग ले गए बदमाश
बल्लभगढ़। सेक्टर-आठ में दो अलग-अलग घटनाओं में ठगों ने एक बुजुर्ग महिला सहित दो लोगों को बातों में उलझा कर उनसे सोने के कंगन व अंगूठी ठग ली। शिकायत मिलने पर थाना सेक्टर-सात पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-आठ निवासी शशीकांत ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनकी 80 वर्षीय मां प्रतिमा देवी शुक्रवार दिन में घर के बाहर धूप में बैठी थीं। इस दौरान सफेद रंग की स्कूटी पर एक युवक आया और उनसे बातें करने लगा। इस दौरान युवक ने बुजुर्ग महिला के हाथों में पहने कंगन उतरवा लिए और फरार हो गया। महिला को ठगी का अहसास हुआ तो उसने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अभी इस घटना की जांच कर ही रही थी कि सूचना मिली कि सेक्टर-आठ में ही मोटरसाइकिल पर आया एक युवक बुजुर्ग महेंद्र सिंह मलिक को बातों में उलझा उनसे सोने की अंगूठी ठग ले गया। सेक्टर-सात थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो