फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   गतिमान की चपेट में आने से एक की मौत, दो गंभीर

गतिमान की चपेट में आने से एक की मौत, दो गंभीर

Wed, 19 Sep 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
गतिमान की चपेट में आने से एक की मौत, दो गंभीर
गलत दिशा से ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में दूसरी ट्रेन से कुचले
विज्ञापन

-एक की मौत, दो की हालत नाजुक, एक व्यक्ति का पता नहीं चला
-पलवल शटल में चढ़ने के दौरान दूसरे ट्रेक पर आ गई गतिमान एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार देर शाम पलवल शटल में गलत दिशा से चढ़ने के प्रयास में दूसरे ट्रैक पर आ रही गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बीके सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उन्हें निजी अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन की चपेट में चार लोग आए थे, लेकिन चौथे का कुछ पता नहीं चल पाया है।

शाम करीब सवा सात बजे एक नंबर प्लेटफार्म पर पलवल शटल आई था। जल्दी सवार होने और सीट लेने की मारामारी के चक्कर में कुछ यात्री प्लेटफार्म से नीचे उतरकर प्लेटफार्म नंबर-2 की पटरी के किनारे खड़े होकर ट्रेन में गलत साइड से चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान झांसी से चलकर निजामुद्दीन जा रही सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस दो नंबर प्लेटफार्म पर तेजी से आती नजर आई। कुछ यात्रियों ने तो जमीन पर लेटकर खुद को बचा लिया, लेकिन चार लोग चपेट में आ गए। एक यात्री की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में से एक पलवल निवासी रामप्रसाद को मेट्रो अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। मरने वाले और दूसरे घायल की पहचान अभी नहीं हो सकी है। दूसरे घायल को एस्कॉर्टस फोर्टिस में वेंटीलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed