फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पीजी में काम करने वाली किशोरी ने लगाया संचालक पर दुष्कर्म का आरोप

पीजी में काम करने वाली किशोरी ने लगाया संचालक पर दुष्कर्म का आरोप

Sat, 30 Jun 2018 08:20 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
पीजी में काम करने वाली किशोरी ने लगाया संचालक पर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
पीजी में काम करने वाली किशोरी ने लगाया संचालक पर दुष्कर्म का आरोप

फरीदाबाद। एनआईटी-5 स्थित एक पेईंग गेस्ट (पीजी) में काम करने वाली 13 साल की किशोरी ने संचालक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बच्ची का आरोप है कि जब वह इस बात की शिकायत संचालक की पत्नी को करती थी तो वह उसे बचाने की बजाय बुरी तरह पीटती थी। चाइल्ड हेल्पलाइन को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने बच्ची को उनके चंगुल से छुड़ाया। एनआईटी जोन महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दंपत्ति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर किसी ने बच्ची के साथ मारपीट व शोषण किए जाने की शिकायत दी थी। जिस पर चाइल्ड हेल्पलाइन के पदाधिकारी पुलिस को साथ लेकर एनआईटी-5 स्थित एक पीजी में पहुंचे तो वहां एक 13 साल की किशोरी काम कर रही थी। पूछताछ करने पर वह कुछ नहीं बता पा रही। जब से उसने होश संभाला है, तभी से वह यहां काम कर रही थी। किशोरी के अनुसार पीजी संचालक नरेश कुमार उसके साथ गलत काम करता था और विरोध करने पर पीटता था। जब वह इसकी शिकायत संचालक की पत्नी नीलम से करती तो वह भी उसे पीट कर चुप करा देती थी। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed