{"_id":"5af08a4d4f1c1b46098b885e","slug":"161525713485-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव पलवल में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव पलवल में मिला
Updated Mon, 07 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव पलवल में मिला
फरीदाबाद। महिला से एक तरफा प्यार में पड़कर आगरा नहर में छलांग लगाने वाले युवक विजय का शव सोमवार को पुलिस ने चांदहट थाने के अंतर्गत छज्जुनगर के पास आगरा नहर से बरामद किया। यहां नहर में जाल लगा हुआ है, जिसमें विजय का शव अटक गया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है।
मूलरूप से धनकौट, गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश निवासी विजय पिछले काफी समय से ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-78 की रोजवुड सोसायटी में रह रहा था। विजय की शादी नहीं हुई थी और वह सोसायटी में ही रहने वाली एक शिक्षिका से एक तरफा प्यार करता था। बताया जाता है कि महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले विजय ने महिला के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा था। मगर पहले से शादीशुदा होने की बात कह कर महिला ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। रविवार को विजय ग्रेटर फरीदाबाद के एडोर चौक पर पहुंचा और अपनी मोटरसाइकिल में आग लगा दी। इसकी सूचना मिलने पर इसकी मां व अन्य लोग आ गए। समझाने के दौरान विजय ने नहर में कूद गया।
पुलिस व गोताखोर रविवार से ही उसकी तलाश में जुटे थे। सोमवार को पुलिस को जानकारी मिली कि छज्जूनगर जाल में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने पलवल पहुंच कर उसकी पहचान विजय के रूप में की। पलवल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई विजय कुमार के अनुसार, मृतक की मां रानी की शिकायत पर महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में अशोका एन्क्लेव निवासी रज्जी देवी के आत्महत्या के मामले में थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने मृतका की बहन की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है। दिल्ली निवासी हरजीत कौर ने सराय ख्वाजा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी सबसे छोटी बहन रज्जी की शादी लगभग 18 वर्ष पहले अशोका एन्क्लेव निवासी अरविन्द कंधारी के साथ हुई थी। हरजीत कौर का आरोप है कि शादी के बाद से ही अरविंद ने उनकी बहन रज्जी को मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इसके चलते 5 मई को उनकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।