{"_id":"5a01d2f94f1c1b86698ba00a","slug":"161510068985-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज
Updated Tue, 07 Nov 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज
- कथावाचक युवराज पर लगाया था दुष्कर्म व धोखाधड़ी का आरोप, खा लिया था जहर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कथावाचक युवराज पर दुष्कर्म करने और धोखाधड़ी से प्लॉट हड़पने का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ थाना मुजेसर पुलिस ने आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप का मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने दो नवंबर को एसीपी मुजेसर के कार्यालय में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।
करीब तीन साल पहले कथावाचक युवराज के संपर्क में आई महिला ने दो नवंबर को एसीपी मुजेसर के कार्यालय में जहरीला पदार्थ निगल लिया था। महिला का आरोप था कि कथावाचक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था और उसका प्लॉट धोखे से हड़प लिया। कथावाचक के खिलाफ एसीपी कार्यालय में शिकायत देने गई महिला ने उनके न मिलने पर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें बचा लिया गया था। बाद में आरोपी कथावाचक को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। अब पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ एसीपी कार्यालय में तैनात हवलदार मनोज कुमार की शिकायत पर आत्महत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज किया है।