फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   डीलर ने युवती को बनाया हवस का शिकार

डीलर ने युवती को बनाया हवस का शिकार

Mon, 11 Sep 2017 07:15 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
डीलर ने युवती को बनाया हवस का शिकार

विज्ञापन
डीलर ने युवती को बनाया हवस का शिकार
- फ्लैट दिलाने के बहाने सूरजकुंड स्थित एक रिसॉर्ट में बुला दुष्कर्म किया

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फ्लैट की तलाश कर रही एक ऑनलाइन शॉपिंग मार्ट मेें काम करने वाली 27 वर्षीय युवती को डीलर ने झांसा दे सूरजकुंड स्थित एक रिसार्ट बुलाया और हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता ने सूरजकुंड थाने में डीलर अशोक निवासी प्रहलादपुर के खिलाफ दुष्कर्म और उसके साथी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

पीड़िता के अनुसार, उसकी कंपनी प्रहलादपुर और मोहन इंडस्ट्रियल एरिया में शिफ्ट हो रही है। कंपनी से करीब ही वह फ्लैट खोज रही थी। करीब 15 दिन पहले वह प्रहलादपुर इलाके में फ्लैट खोज रही थी। वहां उसने एक अशोक नाम के एक प्रॉपर्टी डीलर का बोर्ड देखा, जिस पर किराए पर फ्लैट आदि दिलाने के बारे में लिखा था। बोर्ड पर अंकित नंबर पर उसने संपर्क किया तो अशोक ने उसे फ्लैट देखने के लिए बुला लिया। डीलर ने जो फ्लैट दिखाया उसमें सिर्फ लड़के ही रह रहे थे इसलिए युवती ने मना कर दिया। इसके बाद अशोक ने उसे फ्लैट दिखाने के लिए कई बार फोन किया। रविवार को छुट्टी होने पर युवती फ्लैट देखने आई। अशोक युवती को लेने के लिए यादव नाम के युवक को तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन भेज दिया। यादव ने बताया कि अशोक ने युवती के लिए सूरजकुंड इलाके में फ्लैट देखा है। इस बहाने से यादव युवती को सूरजकुंड स्थित लेक वेव रिसॉर्ट के एक कमरे में ले गया जहां अशोक पहले से ही मौजूद था। उसने युवती से दुष्कर्म किया, किसी तरह वहां से भागी पीड़िता ने सूरजकुंड थाने मेें शिकायत दर्ज कराई है। एसएचओ सूरजकुंड इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed