फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   संदिग्ध हालत में सो रही मां-बेटे की जलकर मौत

संदिग्ध हालत में सो रही मां-बेटे की जलकर मौत

Fri, 10 May 2019 09:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में सो रही मां-बेटे की जलकर मौत
घर में सो रही मां-बेटे की जलकर मौत
विज्ञापन


फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र की उड़िया कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात एक महिला व उसके एक साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में जलने से मौत हो गई, जबकि उसकी पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। महिला की शादी बिहार में हुई थी और इस समय वह अपने मायके आई हुई थी। मृतका की मां ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से नालंदा, बिहार निवासी जवाहर लाल पिछले दो दशक से परिवार सहित यहां उड़िया कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने अपनी बेटी आरती की शादी मार्च 2011 में गांव सिरसीडीरा, नालंदा निवासी लड्डू कुमार के साथ की थी। आरती और लड्डू के चार बच्चे हैं। पिछले साल छठ पूजा के दौरान जवाहर लाल बेटी आरती को मायके लेकर आया था। उसके साथ उसकी पांच वर्षीय बेटी कविता और एक साल का बेटा दीपक भी था। जबकि सात वर्षीय बेटी लक्ष्मी और साढ़े तीन साल की अलका को गांव में अपने पति के पास छोड़ दिया था।
विज्ञापन

थाना डबुआ पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात को आरती दोनों बच्चों के साथ एक कमरे में सोई हुई थी। आधी रात को करीब 2 बजे कविता चिल्लाते हुए कमरे से बाहर निकली। वह अपने नाना-नानी को आवाज लगा रही थी। इस पर जवाहरलाल, उसकी पत्नी संजू देवी व परिवार के अन्य लोग जाग गए। कविता के कपड़ों में आग लगी थी। परिजनों ने उसकी आग बुझाई और आरती के कमरे की तरफ भागे। आरती के कमरे में धुआं भरा हुआ था। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए। उन्होंने कमरे की दीवारों को तोड़ा, जिसके बाद कमरे में भरा धुआं बाहर निकला। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची थी। परिवार के लोग अंदर दाखिल हुए तो आरती और उसका बेटा दीपक मृत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना डबुआ कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। गंभीर रूप से झुलसी कविता को परिजनों ने बीके सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरती की मां संजू देवी ने गृहकलह के चलते बेटी और नाती की हत्या की आशंका जताई है। थाना डबुआ कॉलोनी प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप का कहना है कि पुलिस मामले की हर पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed