{"_id":"5c85088dbdec22140f075195","slug":"151552222349-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और रणदीप भाटी गैंग में मुठभेड़, चार पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस और रणदीप भाटी गैंग में मुठभेड़, चार पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और रणदीप भाटी गैंग में मुठभेड़, चार पकड़े गए
फरीदाबाद। छांयसा इलाके में वारदात को अंजाम देने आए उत्तर प्रदेश के रणदीप भाटी गैंग के चार सदस्यों को सेक्टर-65 सीआईए टीम ने मुठभेड़ के बाद काबू किया। गैंग के तीन सदस्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े एक बदमाशों में तेजिंदर उर्फ बिट्टू पर हत्या, हत्या का प्रयास, फिरौती की मांग सहित सात केस में वांछित था। तेजिंदर को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जबकि उसकेे साथी पंकज, योगेश और कमल को जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के अनुसार, शनिवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि रणदीप भाटी गैंग का शार्प शूटर तेजिंदर उर्फ बिट्टू कोई वारदात अंजाम देने के लिए कुछ साथियों को लेकर छांयसा आ रहा है। पुलिस छांयसा के जंगलों में बदमाशों के आने वाले रास्ते की नाकाबंदी कर जम गई। दूर से आ रही एक स्कॉर्पियो नाकाबंदी के कारण लौटने लगी तो पुलिस को शक हो गया। रोकने के लिए पुलिस ने पीछा किया तो स्कॉर्पियो में बैठे बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हरकत में आई पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर स्कॉर्पियो को घेर लिया, बदमाशों ने बचने के लिए प्रयास में पुलिस की टाटा सूमो में टक्कर भी मारी, वाहन क्षतिग्रस्त होने के बावजूद पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा। जब तक स्कॉर्पियो को काबू किया जाता तीन बदमाश उतर कर जंगल का फायदा उठाते हुए भाग निकले। स्कॉर्पियो में चार लोग पकड़े गए। पकड़े गए बदमाशों की पहचान तेजिंदर निवासी अधाना पट्टी तिगांव, कमल निवासी न्यू मंगोलपुरी दिल्ली, पकंज निवासी भारत नगर दिल्ली और योगेश निवासी डबुआ कालोनी के रूप में हुई। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक कट्टा तीन कारतूस, रॉड और दो खाली कार्टून बरामद हुए। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस भागे हुए बदमाश सचिन खेड़ी, सचिन तिगांव और नंद तिगांव की तलाश कर रही है।