फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   एक और बुजुर्ग को बनाया ठगों ने अपना शिकार

एक और बुजुर्ग को बनाया ठगों ने अपना शिकार

Thu, 07 Feb 2019 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
एक और बुजुर्ग को बनाया ठगों ने अपना शिकार
एक और बुजुर्ग महिला बनी ठगों का शिकार
विज्ञापन


फरीदाबाद। ठगों ने एक और बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाया है। बुधवार को ऑटो का इंतजार कर रही एक बुजुर्ग महिला के पैर छूकर ठग महिला से सोने की अंगूठी व लॉकेट ठग कर फरार हो गया। ठगी का अहसास होने पर महिला ने पुलिस को शिकायत दी। थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर थाना में दर्ज मामले के अनुसार मंगल नगर, सोहना निवासी 70 वर्षीय भगवती देवी का गांव डीग में मायका है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर को वह सोहना से यहां पहुंची थी और गांव जाने के लिए अंबेडकर चौक पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसके पास एक युवक आया और पैर छूकर उसने नमस्ते की। उन्हें लगा कि युवक कोई परिचित है। उस युवक ने भगवती देवी से कहा कि वह कार लेकर गांव जा रहा है। महिला से उसने कार में बैठने के लिए कहा। महिला उसकी बातों में आ गई और उसके पीछे चल दी। कुछ दूर चलने पर युवक ने महिला की अंगूठी और चेन देखकर कहा कि उसे भी अपनी बहन के लिए इसी डिजाइन के जेवर बनवाने हैं, जिसे वह सुनार को दिखाकर आएगा। महिला को झांसे में लेकर युवक ने उससे सोने की अंगूठी व सोने का लॉकेट ले लिया और कुछ ही देर में आने की बात कह कर चला गया। मगर जब काफी देर तक युवक नहीं लौटा तो महिला को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। महिला ने इस बारे में परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे महिला के रिश्तेदारों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। जांच अधिकारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed