फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   फली तोड़ने पेड़ पर चढ़े युवक की हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से मौत

फली तोड़ने पेड़ पर चढ़े युवक की हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से मौत

Tue, 10 Apr 2018 09:35 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
फली तोड़ने पेड़ पर चढ़े युवक की हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से मौत
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

फरीदाबाद। सोजना (सहजना) की फली तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े एक युवक को ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान पेड़ में भी आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने लाइन बंद करवा कर मृतक के शव को नीचे उतारा।

घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे की है। उत्तम नगर डबुआ कालोनी निवासी भीम सिंह मंगलवार शाम को गाजीपुर से दूध लेकर वापस अपने घर जा रहा था। रास्ते में सोजना का पेड़ देखकर उसकी फली तोड़ने के लिए उसने अपनी मोटरसाइकिल रोक दी और पेड़ पर चढ़ गया। इस दौरान पेड़ के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन में उसे अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते उसके शरीर में आग लग गई। इसकी सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची डबुआ पुलिस ने बिजली की लाइन बंद करवा युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed