{"_id":"5c0938cfbdec22419b5de767","slug":"141544108239-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो गेम खेलने वाले साथियों ने दिया धोखा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियो गेम खेलने वाले साथियों ने दिया धोखा
Updated Thu, 06 Dec 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो गेम खेलने वाले साथियों ने दिया धोखा
फरीदाबाद। सामूहिक कुकर्म पीड़ित बालक को स्कूल से बंक मारकर वीडियो गेम खेलने की आदत पड़ गई थी। गेम पार्लर पर ही उसकी पहचान आरोपियों से हुई थी। यही कारण रहा कि जब आरोपियों ने उसके एक साथी का पता पूछने के लिए उसे साथ चलने के लिए कहा तो वह उनके साथ चला गया। घटना बड़खल फ्लाईओवर के पास झाड़ियों में की गई।
पीड़ित बालक ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह स्कूल से बंक मारकर अहीरवाड़ा स्थित एक बेसमेंट में बने वीडियो गेम पार्लर में चला गया था। इसी बीच मनजीत नामक सिख युवक वहां आया और उसे बाहर बुला ले गया। मनजीत भी यहां आए दिन गेम खेलने आता था। इसी कारण उससे पहचान हो गई थी।
मनजीत ने उसे बाहर खड़े ऑटो में बैठा लिया। मनजीत ने उससे उसके दोस्त हिमांशु का घर बताने को कहा था। इसीलिए वह आटो में सवार हो गया। ऑटो में पहले से तीन लड़के सवार थे। चालक सुभाष ने पहले सीएनजी भरवाई इसके बाद वह ऑटो को गुरुग्राम के बसई ले गया। इससे पहले एक लड़का बड़खल ही उतर गया था। बसई गुरुग्राम की एक कंपनी में आरोपियों ने कुछ सामान उतारा और फिर वापस फरीदाबाद की ओर चल दिए। गुरुग्राम रोड पर बड़खल फ्लाईओवर के पास आरोपी उसे झाड़ियों में ले गए और उससे कुकर्म किया।