फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   हथौड़े से हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तारी

हथौड़े से हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तारी

Thu, 06 Dec 2018 08:19 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
हथौड़े से हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तारी
हथौड़े से हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


फरीदाबाद। थाना एनआईटी क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-21डी स्थित एक गेस्ट हाउस में फाइनेंसर दिनेश पंडित पर हथौड़े से हमलाकर हाथ पैर तोड़ने के चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने गिरफ्तार किया है। दिनेश पंडित का आरोप था कि रंगदारी नहीं देने पर उस पर हमला किया गया था। अब गिरफ्तार आरोपी ने पुरानी रंजिश के तहत हमला करने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस ने चारों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में दिनेश ने बताया था कि 3 नवंबर 2018 को वह सेक्टर-21डी स्थित एक गेस्ट हाउस में किसी से मिलने गया था। पीड़ित का आरोप है कि मच्छगर गांव निवासी आदित्य उर्फ कात्या सहित कई लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया था। दिनेश ने पुलिस को बताया था कि उसका फाइनेंस और पुरानी गाड़ियों की खरीद फरोख्त का काम है। ऐसे में आरोपी उससे रंगदारी मांग रहे थे और न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। रंगदारी देने से मना करने पर उन्होंने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 को सौंप दी थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने चार आरोपियों भीकम कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी सतीश उर्फ सत्ते, शिव कॉलोनी निवासी सूरज, मच्छगर निवासी प्रीतम उर्फ आकाश व प्रेम नगर निवासी हिमांाशु उर्फ वासु को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी निरीक्षक विमल राय ने बताया कि आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि दिनेश पंडित की पृथला निवासी शिवराम के साथ पुरानी रंजिश है। इसी रंजिश के कारण ही शिवराम के कहने पर उन्होंने दिनेश पर हमला किया था। शिवराम ने उसे बेरहमी से इसलिए भी पिटवाया था क्योंकि वह इस क्षेत्र में लोगों में अपनी दहशत बनाना चाहता है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से उनके बाकी साथियों के बारे में पूछ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed