फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   लालबती पर रुकने का इशारा किया तो युवकों ने एएसआई को पीटा

लालबती पर रुकने का इशारा किया तो युवकों ने एएसआई को पीटा

Thu, 23 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
लालबती पर रुकने का इशारा किया तो युवकों ने एएसआई को पीटा
लालबत्ती पर रुकने का इशारा किया तो युवकों ने एएसआई को पीटा
विज्ञापन


फरीदाबाद। लालबत्ती होने के बावजूद सड़क पार कर रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों को रोकना यातायात पुलिस कर्मी को भारी पड़ गया। दोनों युवकों ने एएसआई के साथ मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। वहां मौजूद होमगार्ड व एक दुकानदार उनको छुड़वाया। इस दौरान एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यातायात पुलिस में तैनात एएसआई रणजीत और होमगार्ड रिंकू की सेक्टर-29 मोड़ पर ड्यूटी लगी हुई है। बृहस्पतिवार करीब 8 बजे वे यातायात का संचालन कर रहे थे। इस दौरान लालबत्ती होने के बावजूद मोटरसाइकिल सवार दो युवक बड़खल चौक और सड़क पार करने लगे। इस पर एएसआई रणजीत सिंह ने लालबत्ती होने के कारण उन्हें रुकने के लिए कहा। दोनों युवक मोटरसाइकिल रोकने की बजाय एएसआई के पास पहुंच गए और उनके साथ अभद्रता करने लगे। रणजीत ने उन्हें धमकाया तो युवकों ने उन्हें लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। एएसआई को पिटता देख दूसरी तरफ खड़ा होमगार्ड रिंकू और एक दुकानदार सुरेंद्र दौड़ कर वहां पहुंचे और एएसआई को बचाया। इस दौरान एक युवक मोटरसाइकिल लेकर भाग गया, जबकि उसके साथी को रिंकू व सुरेंद्र ने दबोच लिया। उसकी पहचान गांव मवई निवासी पप्पू के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कर्मचारी मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस उसके उसकी साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed