फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   कार सवार युवकों पर हमला करने का एक आरोपी दबोचा

कार सवार युवकों पर हमला करने का एक आरोपी दबोचा

Mon, 30 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
कार सवार युवकों पर हमला करने का एक आरोपी दबोचा
कार सवार युवकों पर हमला करने का एक आरोपी दबोचा
विज्ञापन

फरीदाबाद। पुलिस की क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने सेक्टर-7-10 मार्केट में कार सवार युवकों पर हमला करने के एक आरोपी गांव नवादा निवासी मनोज को पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 24 जुलाई को गांव मच्छगर के कुछ युवक टाटा सफारी में सवार थे। मच्छगर के इन युवकों का बाईपास रोड पर कुछ युवकों ने दो-तीन कारों में सवार होकर पीछा करना शुरू कर दिया। सेक्टर-7-10 की मार्केट में पीछा करने वाले युवकों ने मच्छगर के युवकों की टाटा सफारी कार में अपनी स्विफ्ट कार से टक्कर मारी और उतर कर उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कार में सवार शेरू, बंटी, तारीफ, अंतू को डंडे व हथौड़े से पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सेक्टर-7 पुलिस ने मामले में करीब 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। रविवार को इस मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने गांव नवादा निवासी मनोज को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed