फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   गाय चोरी का आरोप लगा आठ साल के बच्चे का अपहरण

गाय चोरी का आरोप लगा आठ साल के बच्चे का अपहरण

Sat, 24 Mar 2018 09:27 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
गाय चोरी का आरोप लगा आठ साल के बच्चे का अपहरण
फरीदाबाद। गाय चुराने का आरोप लगा दो युवकों ने एक आठ साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। दोनों उसे अपनी डेयरी पर ले गए और उसे बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। दोनों ने उसे करीब चार घंटे बाद छोड़ा। थाना सेक्टर-31 पुलिस ने अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 13 साल का व छोटा 8 साल का है। दोनों शुक्रवार सुबह सेक्टर-29 स्थित एक पार्क में खेलने गए थे। सुबह करीब 10 बजे उनका बड़ा बेटा घर आया और बताया कि मोटरसाइकिल पर आए और छोटे बेटे का अपहरण का ले गए हैं। बड़े बेटे ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उसे धक्का दे दिया। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। दोपहर को करीब 2.30 बजे बच्चा रोता हुआ घर लौट आया। उसके ठीकठाक घर लौटने पर सभी ने राहत की सांस ली। पूछताछ करने पर उसने बताया कि दोनों युवक उसे अपने साथ एक डेयरी में ले गए थे और वहां उसे बांध कर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

बच्चे को लेकर उसके पिता उस डेयरी पर पहुंचे। वहां बच्चे ने दोनों युवकों की पहचान कर ली। दोनों युवकों के नाम सोनू व नितिन हैं। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि जब वे अपनी गायों को बाहर छोड़ते थे तो बच्चा उन्हें चुराकर ले जाता था और यहां वहां छोड़ देता था। इससे वे काफी परेशान थे और उसे सबक सिखाने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में मिली युवती
एक अन्य मामले में चार दिन पहले सेक्टर-19 में बेहोशी की हालत में मिली एक युवती की शिकायत पर भी ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने अपहरण व नशीला पदार्थ खिलाने का मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि वह एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। 19 मार्च को उसकी मालकिन ने उसे सेक्टर-18 मोड़ पर छोड़ा था। जब वह घर जा रही थी तो रास्ते में दो युवकों ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया और कुछ खिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो। अगले दिन सुबह जब उसे होश आया तो वह सेक्टर-19 में थी। आरोपी कौन थे और क्यों उसका अपहरण किया, उसे कुछ पता नहीं। सेक्टर-19 चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed