{"_id":"59aad22e4f1c1b44738b4cb8","slug":"141504367150-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म
Updated Sat, 02 Sep 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
फरीदाबाद। सेक्टर 55 थाना क्षेत्र में मायके में रह रही तीन तलाक पीड़िता को शादी का झांसा देकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक अपने आप को अविवाहित बताता रहा, लेकिन जब महिला को धोखे का एहसास हुआ तो युवक की पोल खुल गई। पुलिस को शिकायत देने गई पीड़िता पर दबाव बनाने के लिए आरोपी ने उसके भाई व दो रिश्तेदारों का अपहरण कर बंधक बनाए रखा और छोड़ने की एवज में फिरौती मांगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उसे तलाक दिया था। इसके बाद वह अपने दो बच्चों को साथ लेकर मायके में रहने आ गई थी। नूंह कस्बे के सिरोही निवासी शाहिद उनका नजदीकी रिश्तेदार है। पीड़िता जब शाहिद के घर गई थी तो इस दौरान उसकी मुलाकात नूंह निवासी जुबेर के साथ हुई । जुबेर ने उसके साथ बातचीत शुरू कर दी। कुछ ही दिन में बातचीत इतनी बढ़ गई कि जुबेर ने मई 2016 में महिला के समक्ष शादी का प्रस्ताव रख दिया। महिला जुबेर के झांसे में आ गई और इसका फायदा उठाकर उसने उससे शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए।
पीड़िता का आरोप है कि इस बीच जुबेर ने उससे कुछ रुपये और आभूषण भी ले लिए। जुबेर के शादीशुदा होने की बात जब महिला को पता चली तो उसने अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोपी ने दबाव बनाने के लिए महिला के भाई व दो रिश्तेदारों को बंधक बनाकर रखा और छोडने की एवज में पांच लाख रुपये फिरौती मांगी। महिला ने उस समय शिकायत वापस ले ली थी। अब पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। ब्यूरो