फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   गोली लगने से घायल व्यक्ति की दो माह बाद मौत

गोली लगने से घायल व्यक्ति की दो माह बाद मौत

Tue, 25 Dec 2018 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल व्यक्ति की दो माह बाद मौत
गोली लगने से घायल व्यक्ति की दो माह बाद मौत
विज्ञापन


फरीदाबाद। थाना पल्ला क्षेत्र के अंतर्गत विनय नगर में 19 अक्तूबर को गोली लगने से घायल रुस्तम की उपचार के दौरान सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली में मौत हो गई। इस हत्याकांड में रुस्तम के बड़े भाई प्रॉपर्टी डीलर अली की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्याकांड में पुलिस मुख्य आरोपी रवि सहित अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

सूर्या नगर, पार्ट-तीन निवासी अली खान प्रॉपर्टी डीलर था और उसका विनय नगर में ऑफिस था। पल्ला थाने में दर्ज करवाए मामले में अली की पत्नी गुड्डी उर्फ नफीसा ने बताया था कि 19 अक्तूबर को अली और उसका छोटा भाई रुस्तम दशहरा देखकर वापस लौटे थे और कार्यालय के बाहर कुर्सी डालकर बैठे थे। थोड़ी देर बाद रवि वहां पहुंचा। रवि ने ऑफिस के बाहर बैठे अली और उसके भाई रुस्तम पर फायर कर दिया। गोली लगने से अली तो वहीं ढेर हो गया, जबकि रुस्तम भागने लगा। रवि ने उसे भी गोली मार दी। वह घायल हो गया था और उसका इलाज चल रहा था। सोमवार शाम को अस्पताल में उपचाराधीन रुस्तम की भी मौत हो गई। पल्ला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने रुस्तम की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार चालान अदालत में पेश किया जा चुका है। थाना प्रभारी के अनुसार रवि ने अपने साथियों के साथ पुरानी रंजिश के चलते अली और रुस्तम की हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed