फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   स्कूटर नहीं हटाया तो दबंगों ने पीटा, नकदी, चेन छीनी

स्कूटर नहीं हटाया तो दबंगों ने पीटा, नकदी-चेन छीनी

Sun, 04 Nov 2018 08:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 04 Nov 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
स्कूटर नहीं हटाया तो दबंगों ने पीटा, नकदी, चेन छीनी
फरीदाबाद। दुकान के सामने खड़ी बाइक न हटाने पर कार सवार दबंगों ने दुकानदार से जमकर मारपीट की। पीड़ित दुकानदार ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट और लूट की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


संजय कॉलोनी निवासी शैलेश कपड़ों का कारोबार करते हैं। शैलेश के मुताबिक, शनिवार सुबह वह अपनी दुकान पर बैठे थे। सामने ही उनकी बाइक खड़ी थी। उधर से कार लेकर गुजर रहे बबलू ने उनसे बाइक हटाने को कहा।
विज्ञापन


ग्राहक होने के कारण उन्होंने कुछ देर रुकने को कहा। आरोप है कि इस पर बबलू गाली देने लगा। उन्होंने विरोध किया तो बबलू कार में बैठे साथी दीपक, गजेंदर सहित दो अन्य लड़कों को लेकर उतरा और उनकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने उनकी जेब में रखे एक लाख रुपये और गले में पड़ी करीब 35 हजार रुपये कीमत की चेन छीन ली और जान से मारने की धमकियां देते हुए चले गए। मामले की जांच कर रहे सारन थाने के सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, उनके पकड़े जाने के बाद ही घटना की पूरी जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed