{"_id":"5b26a3f84f1c1bc96b8b6a8f","slug":"131529259000-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने तीन घरों में सेंध लगा नकदी व जेवर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने तीन घरों में सेंध लगा नकदी व जेवर उड़ाए
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चोरों ने तीन घरों में सेंध लगा नकदी व जेवर उड़ाए
फरीदाबाद। चोरों ने शहर में अलग-अलग तीन घरों में सेंध लगा वहां से लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर ली। दो मामलों में पविार के लोग बाहर गए हुए था, जबकि एक परिवार घर में सो रहा था। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिव कॉलोनी पल्ला निवासी धन सिंह ने पुलिस को बताया कि वे परिवार के के साथ बाहर घूमने गए थे। शुक्रवार को वापस लौटे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान फैला हुआ है और अलमारियों के ताले टूटे पड़े हैं। चोर घर से सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। दूसरे मामले में धीरज नगर एक्टसटेंशन निवासी वशिष्ठ मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वे परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। जांच की तो पता चला कि चोर 34 हजार रुपये, सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए हैं। एक अन्य मामले में गांव हीरापुर निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि रात परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सो गए थे। सुबह सोकर उठे तो देखा कि अलमारियां खुली पड़ी थीं। अंदर से 25 हजार रुपये और सोने चांदी के आभूषण गायब थे। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।