फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मामूली कहासुनी में महिला कर्मचारी पर किया हमला, घायल

मामूली कहासुनी में महिला कर्मचारी पर किया हमला, घायल

Mon, 08 Oct 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मामूली कहासुनी में महिला कर्मचारी पर किया हमला, घायल

विज्ञापन
महिला कर्मचारी पर किया हमला, घायल
फरीदाबाद। कंपनी में काम करने के दौरान महिला कर्मचारी के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने पर एक व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने महिला की गर्दन पर कई वार किए हैं। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-19 चौकी प्रभारी के अनुसार शास्त्री कॉलोनी निवासी सुंदरलाल की पत्नी शालू राजमार्ग स्थित एस एंड पी कंपनी में काम करती है। इसी कंपनी में नहरपार निवासी वीरेंद्र भी काम करता है। सोमवार को कंपनी में काम करने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और बहस होने लगी। इसी दौरान वीरेंद्र ने वहीं रखा दाव उठाकर शालू की गर्दन पर कई वार कर दिए। शालू को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed