फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   कार हटाने में देरी से नाराज युवकों ने पीटा, चेन छीन ले गए

कार हटाने में देरी से नाराज युवकों ने पीटा, चेन छीन ले गए

Mon, 09 Jul 2018 09:32 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
कार हटाने में देरी से नाराज युवकों ने पीटा, चेन छीन ले गए

विज्ञापन
कार हटाने में देरी से नाराज युवकों ने पीटा, चेन छीन ले गए

फरीदाबाद। सड़क किनारे खड़ी कार को हटाने में देरी होने से नाराज युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने अपनी कार में खींचने की कोशिश की और उनके गले से सोने की चेन छीन ली। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पल्ला पावर हाउस कॉलोनी निवासी अभिषेक गत सात जुलाई को अपनी कार से सेफरोन होटल से अशोका एन्क्लेव की ओर जा रहे थे। रास्ते में वह अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी। इसी दौरान पीछे से आई एक अन्य कार में सवार युवकों ने गाड़ी हटाने के लिए बार-बार हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। अभिषेक ने उन्हें इशारा कर दो मिनट रुकने को कहा। इस पर दूसरी कार में सवार युवकों ने उनके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उन युवकों ने पहले तो अभिषेक को बुरी तरह पीटा और अपनी कार में खींचने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने उनकी सोने की चेन भी छीन ली। शोर सुनकर जब लोग जमा होने के लगे तो आरोपी फरार हो गए। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में रोडरेज के मामले में स्कूटी सवार तीन युवकों ने कार सवार गांव नवादा निवासी वीरपाल के साथ मारपीट की और बंदूक दिखाकर उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। वीरपाल आठ जुलाई को कार में सवार होकर तिगांव मंडी आ रहा था। रास्ते में स्कूटी पर सवार तिगांव निवासी निंदर, उसके भाई निक्की व सचिन ने उनकी कार के आगे स्कूटी लगा दी। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी कनपटी पर बंदूक लगा दी और सोने की चेन छीन ली। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने वीरपाल को पीटा और कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वह सभी जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed