फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ससुरालियों की पिटाई से गर्भवति महिला की मौत

ससुरालियों की पिटाई से गर्भवति महिला की मौत

Mon, 23 Jul 2018 07:00 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
ससुरालियों की पिटाई से गर्भवति महिला की मौत
दहेज पूरा न देने पर गर्भवती की पिटाई, मौत
विज्ञापन


फरीदाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने गर्भवती महिला को इस कदर पीटा कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
संजय कॉलोनी निवासी अमर शाह ने पर्वतीय कॉलोनी चौकी में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बहन ललिता की शादी नवंबर 2016 में पर्वतीय कॉलोनी निवासी श्रीराम से की थी। शादी के दौरान उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से काफी दान दहेज दिया, मगर इससे उसकी बहन के ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने ललिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 26 मई 2018 को उनके पास उनकी बहन का फोन आया कि परिवार वालों ने मारा है और इलाज भी नहीं करवा रहे हैं। इस पर वे ललिता के घर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए और उसका इलाज करवाया। इस मामले में ललिता के पति व अन्य लोगों ने माफी मांग ली थी, जिस पर उन्होंने दो दिन बाद उसे वापस भेज दिया।
विज्ञापन

अमर के अनुसार, 11 जुलाई 2018 को उनके पास फोन आया कि ललिता की तबियत खराब है और उसे सेक्टर-10 स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया है। वे वहां पहुंचे तो पता चला कि उसकी बहन के पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। वे अपनी बहन को वहां से छुट्टी करवाकर दूसरे अस्पताल ले गए। इस दौरान ललिता ने बयान दिया कि उसे ससुराल वालों ने पीटा था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। गत 21 जुलाई को उपचार के दौरान ललिता की मौत हो गई। पुलिस ने उसके पति श्रीराम सहित सास, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed