{"_id":"5c01772dbdec22416d12cd12","slug":"111543599917-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी में 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जवाहर कॉलोनी निवासी प्रतिभा 11वीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार बुधवार रात वह खाना खाकर सो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर डबुआ कॉलोनी स्थित एक नर्सिंग होम पहुंचे। हालत बिगड़ने पर छात्रा को अजरोंदा चौक स्थित एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान रात को उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार छात्रा के पेट में जहरीला पदार्थ मिला है जिस कारण उसकी मौत हुई। ब्यूरो