{"_id":"5b9aa18d867a557f23345d41","slug":"111536860557-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ के घर का ताला तोड़ चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ के घर का ताला तोड़ चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी उड़ाई
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ताला तोड़कर लाखों का जेवर-नकदी साफ
बल्लभगढ़। सेक्टर-8 के चोरों ने एक सराफ के घर का ताला तोड़कर वहां से लाखों रुपये के जेवर और ढाई लाख रुपये चोरी कर लिए। घटना के समय वह अपनी पत्नी को डॉक्टर के पास दिखाने के लिए गए थे। सेक्टर-8 निवासी दिनेश वर्मा सेक्टर-7 की मुख्य मार्केट में शंकर ज्वैलर्स के नाम से शो रूम चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को करीब ढाई बजे वह अपने मकान का ताला लगाकर पत्नी को डॉक्टर को दिखाने गए थे। उसके बाद उनकी पत्नी किसी मिलने वाले के पास चली गई। जब वह दोनों शाम के करीब सवा पांच बजे घर आए तो उन्होंने पाया कि मकान के मुख्य द्वार के ताले टूटे थे। मकान में अंदर पहुंचे तो देखा कि अलमारियों के ताले टूटे थे और सारा सामान फैला हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो